डीसी ने सखी मंडल के लाभुकों को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी

झारखंड
Spread the love

पलामू। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से विश्रामपुर के कोमल आजीविका सखी मंडल और रूपा आजीविका सखी मंडल के लाभुकों को मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।

इस संबंध में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम बिंद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में कृषक समूहों, महिला समूहों, सखी मंडल, लैंम्‍प्‍स-पैक्स के बीच कृषि यंत्र का वितरण किया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत 34.0 से 40.0 मैक्स पीटीओ एचपी पीएस श्रेणी के बड़े ट्रैक्टर और दो कृषि यंत्रों की खरीद पर दस लाख का कुल पैकेज निर्धारित किया गया है। इस पर बड़े ट्रैक्टर के लिये अधिकतम 50% और कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सखी मंडल की महिलाओं को इस योजना से आत्मनिर्भर बनने एवं ट्रैक्टर का इस्तेमाल सिर्फ कृषि क्षेत्र में ही करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी को ट्रैक्टर के साथ-साथ रोटावेटर और अन्य यंत्र भी दिए गए हैं। इसका पूर्ण रूप से सदुपयोग करें। मौके पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारेलाल सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK