जतपुरा में खुला ग्राहक सेवा केंद्र, लोगों को घर से पास मिलेंगी ये सुविधाएं

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

सरांग (बिशुनपुरा)। गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड की सरांग पंचायत अंतर्गत  जतपुरा वार्ड नंबर 2 में केआर जेनरल स्टोर सह ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) खुला। इसका उद्घाटन पंचायत मुखिया ब्यूटी सिंह ने 15 अगस्‍त को दीप प्रज्वलन कर दिया। उनके प्रतिनिधि पंकज सिंह ने नारियल फोड़कर केंद्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुखिया ब्यूटी सिंह ने कहा कि सरांग पंचायत प्रखंड मुख्यालय बिशुनपुरा से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। अब तक ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों और बैंकिंग कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इसके खुल जाने से लोगों को अपने ही गांव में सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह केंद्र ग्रामीणों के समय और मेहनत की बचत करेगा।

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सिद्धेश्वर राम ने बताया कि यहां सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य किए जाएंगे। लोगों को बैंक खाते में पैसा जमा करने, निकालने, आधार से जुड़ी सेवाएं, बिल भुगतान, सरकारी योजनाओं के आवेदन और प्रिंटिंग जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। साथ ही, जेनरल स्टोर में ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं भी उचित दाम पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, उप मुखिया अखिलेश सिंह, वार्ड सदस्य विजय प्रजापति, सतेंद्र यादव, वार्ड प्रतिनिधि अनिल पासवान, सीएससी संचालन से जुड़े छोटू, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष यादव, रामाश्रय राम, नागवंत राम, दिनेश राम सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *