विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया
रांची। झारखंड सेवा समिति की ओर से शिक्षाविद एवं झारखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री स्व. राम दयाल मुंडा की जयंती पर कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शनिवार को किया गया।

‘जे नाची से बाची’ सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बच्चों ने कई मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय कि प्राचार्या अंजली गांगुली, झारखंड सेवा समिति के सचिव संतोष कुमार एवं रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी थे।
कार्यक्रम का शुभारभ पद्मश्री स्व. राम दयाल मुंडा की तस्वीर पर मालार्पण कर और उन्हें याद कर किया गया। मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के ‘गायन प्रतियोगिता’ में कक्षा आठ की दिव्या और श्वेता की जोड़ी ने ऊंचा नीचा पहाड़ पर्वत गीत गाई। कक्षा नौ की कामना कुमारी एकल ने छोटानागपुर गाई। वहीं सुप्रिया, निशा और सुजाता करम गीत गाई।
रिंकी नाग एकल ने आंबा मंजर गेल गीत गाई। रौशनी कुमारी कक्षा नौ जंगल पहाड़ में रहेला हमींन आदिवासी, श्रियंका कुमारी और रानी कुमारी कक्षा 11 की जोड़ी ने पांच रुपया कर पियरी गीत गायी। निधि, रितिका, खुशी, आयुषी कक्षा आठ ने सुंदर झारखंड गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
नृत्य प्रतियोगिता में खुशी कुमारी कक्षा 12 एकल नृत्य ढोल मांदर, कक्षा 12 की बच्चियों ने बेरा उगेला, अलका कुमारी एंड ग्रुप धन धन छोटा नागपुर, काजल कुमारी एंड ग्रुप मोर सुंदर झारखंड और संदीप श्रुति, निकिता, बुशरा, संजीवनी, दीपशिखा ने अपने नृत्य की प्रस्तुति दी।
झारखंड सेवा समिति के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्वेश्य राम दयाल मुंडा की जीवनी को बच्चों के सामने रखना था। साथ ही, आदिवासी कला और संस्कृति को जीवित रखना है।
इस अवसर पर बीपीओ मंजुला बिलॉन्ग, रेशमा परवीन, रश्मि कुमारी, सरिता तिर्की, बिंदु कुमारी, सुष्मिता, प्रतिमा कुमारी, सुमन, सतीश नायक सहित कई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK