बीएयू में दिशोम गुरु और डॉ आरपी सिंह रतन के निधन पर शोक सभा

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और वबीएयू के अवकाश प्राप्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आर पी सिंह रतन के निधन पर कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में बुधवार को कुलपति डॉ एससी दुबे की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दोनों दिवंगत आत्माओं की चिरशांति के लिए प्रार्थना की गयी।

झारखंड अलग राज्य के निर्माण और साहूकारों के चंगुल से ग्रामीणों को मुक्ति दिलाने में दिशोम गुरु के योगदान को याद किया गया।

ब्रेन हेमरेज हो जाने के कारण डॉ आरपी सिंह रतन का देहांत मंगलवार को सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में हो गया था। वह 72 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार बिहार के शिवहर जिला स्थित उनके पैतृक गांव कटैया में बुधवार को हुआ। उनके पुत्र विश्वेश कुमार ने मुखाग्नि दी।

शोकसभा में उपस्थित लोगों दिशोम गुरु और डॉ रतन के सामाजिक, मानवीय और प्रशासनिक गुणों को याद किया।

उनके बारे में अपने उद्गार व्यक्त करने वालों में कुलपति के अलावा डॉ डीके शाही, डॉ रेखा सिन्हा, प्रो डीके रूसिया, डॉ अरुण कुमार तिवारी, डॉ मो नैयर अली तथा अमरेंद्र कुमार वर्मा शामिल थे।

राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर, बिहार से कृषि विज्ञान में एमएससी और पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले डॉ रतन ने बीएयू में अपने करियर की शुरुआत कृषि प्रसार शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में वर्ष 1984 में की थी। बाद में वह विभाग के अध्यक्ष बने और स्थायी निदेशक प्रसार शिक्षा के रूप में लगभग 12 वर्षों तक कार्य किया।

उनके 214 शोध-पत्र और 25 पुस्तकें प्रकाशित हैं। मेजर गाइड के रूप में उन्होंने 15 एमएससी और 5 पीएचडी विद्यार्थियों का शोध मार्गदर्शन किया। बीएयू से अवकाश प्राप्ति के बाद वह राय विश्वविद्यालय, रांची में कृषि संकाय के डीन के रूप में लगातार कार्यरत थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *