
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सह अध्यक्ष (डालसा) राजकमल मिश्रा के आदेश पर रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सभी न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती प्रेमलता त्रिपाठी, एडीजे प्रथम स्वयंभू, सीजेएम केके मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार, सिविल जज सीनियर डिविजन टू अभिषेक कुमार सहित सभी न्यायिक कर्मी, आदेशपाल व पीएलवी उपस्थित रहे।
इस दौरान सिविल कोर्ट के नाजिर अभिषेक सहाय ने सभी कार्यालय एवं न्यायालय परिसर में साफ सफाई के लिए सिविल कोर्ट कर्मियों की टीम तैनात किए। वहीं, सभी को समय समय पर न्यायालय परिसर और कार्यालय में सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। डालसा कार्यालय में भी साफ़ सफाई की गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK