चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने युवाओं को दी नई जिम्‍मेवारी

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की रांची प्रेस क्लब में 17 अगस्‍त को बैठक हुई। इसकी अध्‍यक्षता झारखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष अकाश रवानी ने की। इसका संचालन महामंत्री धनंजय चंद्रवंशी ने किया।

अध्यक्ष ने युवाओं को प्रदेश में नई जिम्मेदारी दी गई। नितिन चंद्रवंशी प्रदेश युवा उपाध्यक्ष गढ़वा से, युवा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नीतीश चंद्रवंशी चतरा से, प्रदेश संयुक्त सचिव अनिकेत कुमार पलामू से, युवा प्रदेश सचिव बिट्टू वर्मा हजारीबाग से, डॉ अजीत जी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रांची से, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष कुमार समीर रांची से।

अध्यक्ष अकाश रवानी ने कहा कि चंद्रवंशी समुदाय को अभी तक राजनीतिक हिस्सेदारी उनकी भागीदारी के अनुसार नहीं मिला है। निश्चित रूप से यह निराशाजनक है। हमारा यह संगठन गांव-गांव जाकर चंद्रवंशियों के हक अधिकार की लड़ाई को तेज करेगा। अपनी हिस्सेदारी को छीन कर लेगा।

युवा प्रदेश महामंत्री धनंजय चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में चंद्रवंशियों को हौसला देने की आवश्यकता है। चंद्रवंशी अब जागरुक हो गए हैं। निश्चित रूप से हम लोग अब लड़ कर अपना हक्का अधिकार लेंगे।

मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला महामंत्री रेखा वर्मा, निर्मला सिंह, सरवन राम, सुजीत रवानी, अधिवक्ता परशुराम, रोहित चंद्रवंशी, राजेश कुमार, विनय चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, सतीश कुमार, सोनू वर्मा, पवन चंद्रवंशी, रमन वर्मा, मनीष चंद्रवंशी, हरिकांत वर्मा, परशुराम वर्मा, बीरेंद्र सिंह, डॉ अजीत कुमार मनोज कुमार, रमन वर्मा, कुमार समीर, निर्मला देवी सिंह, सिद्धांत एवं दर्जनों चंद्रवंशी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *