रांची। धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस की अपनी परंपरा को विविध कार्यक्रमों के साथ जीवंत रखा। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्री-प्राइमरी सेक्शन के लिए विशेष आयोजन हुआ, जिसमें नन्हे-मुन्नों को इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को समझाया गया। बच्चों ने तिरंगे या पारंपरिक परिधानों में सजे हुए अपने उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से देश के प्रति प्रेम और गर्व को अभिव्यक्त किया।
इसी अवसर पर, प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के बीच भगवान कृष्ण के पावन जन्मोत्सव जन्माष्टमी का उत्सव भी बड़े उत्साह और भक्ति-भाव से मनाया गया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण और राधा की वेशभूषा धारण कर अपनी मनमोहक उपस्थिति दर्ज की। राधा-कृष्ण की नृत्य प्रस्तुति और कृष्ण की माखन-चोरी की लीलाओं को आकर्षक नाट्य रूप में प्रस्तुत किया गया।
राष्ट्रगान और प्रधानाचार्या श्रीमती गुंजन भसीन के शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK