
रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) परिवार ने आदिवासी समाज के मसीहा, पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन को राज्य की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक चेतना के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी सहित क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों, सिद्धांतों और जनहित के लिए समर्पित राजनीति का प्रतीक रहा है। वे झारखंड आंदोलन के प्रणेता रहे। जनजातीय अस्मिता एवं अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाने वाले एक निर्भीक नेता थे। इन्होने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना भी की थी। आदिवासी समाज के उत्थान, कोयला क्षेत्र में श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं झारखंड की स्थापना में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK