विद्यापति दलान परिसर में पुस्तक का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड मैथिली मंच के विद्यापति दलान, हरमू के परिसर में पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। मंच के संरक्षक अरूण कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया।

मौके पर बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी बदरी नाथ झा रचित मैथिली कविता संग्रह “अनिनी” का लोकार्पण हुआ। पुस्तक समीक्षा के क्रम में डॉ. नरेन्द्र झा, प्रमोद कुमार झा, डॉ कृष्ण मोहन झा एवं सुधीर मोहन झा ने विस्तार से चर्चा की। रचनाकार बदरी नाथ झा ने भावना, परिवेश एवं रचना के संदर्भ पर अपने उद्गार ब्यक्त किये।

इसके बाद सीएमपीडीआई से सेवानिवृत्त अधिकारी प्रकाश चन्द्र झा के पर्यावरण पर शोध को पेटेंट मिलने के संबंध में आईआईसीएम से सेवानिवृत्त कार्यकारी निदेशक प्रभाष चन्द्र मिश्र ने विस्तार से चर्चा की। प्रकाश चन्द्र झा ने स्वयं अपनी सोच और शोध के विषय में विस्तृत जानकारी दी। झारखंड मैथिली मंच की तरफ से बदरीनाथ झा एवं प्रकाश चन्द्र झा को पाग दोपटा देकर सम्मानित किया गया।

धन्यवाद प्रेम चन्द्र झा ने किया। मंच संचालन ब्रज कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं के अलावा मंच के अध्यक्ष बिनय कुमार झा, महासचिव जयंत कुमार झा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, ब्रज किशोर झा, रंधीर झा, राज कुमार मिश्र, अमर नाथ झा, शतीष कुमार मिश्र, प्रकाश चन्द्र झा, डॉ प्रतुल सरस्वती, डॉ आनंद कुमार ठाकुर, अनिल कुमार झा, काशी नाथ झा, जय मोहन मिश्र, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, अनिमेष नचिकेता, अजित कुमार सिन्हा, नरेश झा, कैलाश झा मौजूद थे।

इसके अतिरिक्‍त श्रीमती किरण झा, श्रीमती विशाषा झा, श्रीमती सुनीता झा, श्रीमती मंजु झा, श्रीमती इन्दिरा झा, श्रीमती पुष्पा मिश्र, श्रीमती शेफालिका सिन्हा, श्रीमती डॉ साधना श्रीवास्तव, श्रीमती रत्ना झा, श्रीमती अमीषा झा सहित काफी संख्या में सदस्य एवं आमंत्रित अतिथि सम्मिलित हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *