रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने आदर्श ग्राम के रूप में विकास के लिए रांची जिला के चान्हो प्रखंड के सिलागाई गांव का चयन किया है। यहां के 50 किसानों ने वृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के कांके स्थित धान अनुसंधान प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। विशेषज्ञों से धान उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी प्राप्त की।
आईसीएआर की धान सम्बन्धी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की जनजातीय उप योजना (टीएसपी) के तहत इन किसानों को एक माह पूर्व बेहतर उत्पादकता के धान के उन्नत प्रभेद सीआर धान 320 का बीज वितरित किया था। प्रत्येक किसान को एक एकड़ क्षेत्र के लिए 16 किलो बीज निशुल्क उपलब्ध कराया गया था। उत्पादन तकनीक के बारे में जागरूक किया गया था।

आज इन किसानों को बीएयू के पश्चिमी सेक्शन में अवस्थित धान अनुसंधान प्रक्षेत्र में अपनी धान फसल के संवर्धन एवं सुरक्षा के लिए यूरिया, डीएपी, म्यूरेट आप पोटाश जैसे उर्वरक और कीटनाशी, रोगनाशी एवं कवकनाशी रसायन टीएसपी योजना के तहत नि:शुल्क उपलब्ध कराये गये। उर्वरक एवं रसायन कुलपति डॉ एससी दुबे द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अनुसंधान निदेशक डॉ पीके सिंह, आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की अध्यक्ष डॉ मणिगोपा चक्रवर्ती, धान परियोजना से जुड़े वैज्ञानिक डॉ अखलाक अहमद, डॉ नूतन वर्मा, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार बर्णवाल और डॉ बिनय कुमार उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK