विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। कांडी प्रखंड की लमारी कला पंचायत में अबुआ आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने उपस्थित होकर लाभुक परिवारों को उपहार स्वरूप गृह प्रवेश कराया। नए घर में प्रवेश करते समय लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी लाभुकों से संवाद स्थापित किया। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लाभुकों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सभी को गृह प्रवेश की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने कांडी एवं बरडीहा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर, अभिलेखों एवं कार्यालयीन व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि शासन की योजनाएं जनता तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को लाभुकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK