सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले की जांच करेगी सात सदस्यीय टीम, जानें पूरा मामला

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के गोड्डा जिले में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सूर्या हांसदा मामले की जांच सात सदस्यीय टीम करेगी। इस मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को इस मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया। पार्टी का आरोप है कि यह मुठभेड़ नहीं, बल्कि हत्या है।

सूर्या हांसदा बोरियो विधानसभा क्षेत्र से एक बार भाजपा, दो बार झारखंड विकास मोर्चा और एक बार झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे। हालांकि, उनके खिलाफ करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे।

भाजपा की प्रदेश इकाई की ओर से बताया गया है कि पार्टी जांच दल 17 अगस्त को गोड्डा जिले का दौरा करेगा। टीम सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेगी और घटनास्थल का भी निरीक्षण करेगी।

जांच दल में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह और अनिता सोरेन शामिल हैं।

गौरतलब है कि गोड्डा पुलिस ने 11 अगस्त को बोआरीजोर थाना क्षेत्र के धमनी पहाड़ के पास मुठभेड़ में सूर्या हांसदा के मारे जाने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार, सूर्या पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे और वह कई संगीन अपराधों में फरार चल रहा था।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद जब उसे हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसके साथियों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान सूर्या ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया।

भाजपा ने पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह एक योजनाबद्ध हत्या है। पार्टी का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK