- सरला बिरला विवि में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
रांची। इंडियन कौंसिल ऑफ़ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर), नयी दिल्ली के सहयोग से सरला बिरला विश्वविद्यालय में बिरसा मुंडा के विजन और कृतित्व पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक भगत ने ग्राम स्वराज की स्थापना की बात कही।
श्री भगत ने उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज से काफी कुछ सीखा जा सकता है। समाज की ताकत को पहचानना अत्यंत आवश्यक है। समाज के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की चर्चा करते हुए उन्होंने अबुआ राज की स्थापना पर जोर दिया। इस दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन एसबीयू के फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट द्वारा जनजातीय गौरव स्कीम के तहत किया जा रहा है।

विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण आश्रम, मोरहाबादी के सचिव स्वामी भवेशानंद ने स्वामी विवेकानंद की चर्चा करते हुए कहा कि व्यक्ति की आयु महत्वपूर्ण नहीं, वरन उस आयु में उसके द्वारा किया गया कार्य महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बिरसा मुंडा के आंदोलन की शुरुआत और उससे संबंधित दूसरी जानकारियां साझा की।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सी जगनाथन ने बिरसा मुंडा के कृतित्व और उनसे जुड़े प्रेरक प्रसंग की चर्चा करते हुए आदिवासियों के जल- जंगल-जमीन से जुड़ाव की बात कही। महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने कहा कि बिरसा मुंडा की जीवनी बताती है कि किस तरह एक व्यक्ति पूरे समाज को बदल पाने में सक्षम है। उन्होंने अबुआ राज की संकल्पना की आवश्यकता पर अपना विचार रखा।
इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. एस बी डांडिन, डीन डॉ. अरबिंदा भंडारी, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. विदुषी शर्मा समेत विवि के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन के सत्र में बिरसा मुंडा के परपोते सुखराम मुंडा ने भी भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गगनदीप ने किया।
इस सम्मेलन के आयोजन पर विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK