श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर से निकली विराट तिरंगा यात्रा

झारखंड
Spread the love

  • 1000 मीटर लंबा था राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
  • संभाजी महाराज के बलिदान की झांकी

रांची। श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर, चुटिया से भव्य और विराट तिरंगा यात्रा रांची बजरंग दल महानगर संयोजक विक्रम साहू के नेतृत्व में 10 अगस्‍त को निकाली गई। इसमें आकर्षण का केंद्र 1000 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान की झांकी रही।

विक्रम साहू ने बताया विगत कई वर्षों से अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास की तरफ बढ़ रहा है। अखंड भारत की तरफ भी अपने पांव पसार रहा है। बलूचिस्तान में पश्तूनों के लिए अलग मुल्क के बाद अब सिंधुदेश का झंडा और उसका संविधान भी वहां के लोगों ने तय कर लिया गया।

बलूचिस्तान पाकिस्तान के ऊपर दबाव डालकर उसे आजाद करने की मांग कर रहा है। इसके बाद सिंधु देश की मांग भी अब जोर शोर से उठ रही है। वहां के स्थानीय लोगों ने सिंधु देश का झंडा और उसका संविधान भी तय कर लिया। जल्द ही भारत अखंड भारत के रूप में विश्व के सामने उभरेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेश साहू, विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, गुजा तिर्की, संजय कुमार,संतोष कुमार, शिवम सिंह, राजा साहू, विनीत राज, दीपक ठाकुर, अंकित सिंह, बिपिन, ऋतिक, लक्की, भाजपा महानगर अध्यक्ष वरूण साहू, बलराम सिंह, जितेन्द्र वर्मा, गौतम साहू, अर्जुन साहू, दशरथ सिंह, मनपुरन नायक, मुकेश केशरी, उत्तम कुमार, केशव केशरी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK