
नई दिल्ली। भारत की हरित क्रांति के अग्रणी वास्तुकार और भारत रत्न डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी पर 100 रुपए का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया जाएगा। यह ऐतिहासिक समारोह आज नई दिल्ली स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. स्वामीनाथन की स्मृति में 100 रुपए का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। इस अवसर पर वे प्रसिद्ध पुस्तक ‘इन सर्च ऑफ बायोहैप्पीनेस’ के विशेष शताब्दी संस्करण का भी विमोचन करेंगे।
इस समारोह के साथ-साथ 7 से 9 अगस्त, 2025 तक “प्रकृति के साथ सामंजस्य में कल्याण” विषय पर एक त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। इस सम्मेलन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति रहेगी।
सिक्को का संग्रह और अध्यन करने वाले सुधीर लुणावत के अनुसार डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी पर जारी होने वाला 100 रुपए का सिक्का भारत सरकार की हैदराबाद टकसाल द्वारा बनाया गया है। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है, जो 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा और 5- 5 फीसदी निकल एवं जस्ते के मिश्रण से बनेगा।
स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री सौम्या स्वामीनाथन के अनुसार, इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, छोटे किसानों, छात्रों और देश-विदेश से अनेक प्रतिनिधियों की भागीदारी अपेक्षित है।
सम्मेलन के अंतिम दिन कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी। इनमें शामिल प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण कल्याण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप का प्रस्तुतीकरण, जलवायु परिवर्तन के अनुरूप लचीली कृषि पद्धतियां और सतत विकास के लिए रणनीतियां शामिल हैं।
इस अवसर पर डॉ. स्वामीनाथन की वर्ष 2011 में प्रकाशित पुस्तक का पुनर्मुद्रण भी जारी किया जाएगा, जो पारिस्थितिक संतुलन एवं मानव कल्याण पर केंद्रित है।
इस शताब्दी समारोह का उद्देश्य केवल डॉ. स्वामीनाथन की महान वैज्ञानिक और सामाजिक विरासत का सम्मान करना ही नहीं है, बल्कि उनके दृष्टिकोण और मिशन को नई ऊर्जा देना भी है।
मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत के अनुसार स्वामीनाथन पर जारी होने वाला 100 रुपए का सिक्का कभी भी प्रचलन में नहीं आयेगा। जारी होने के कुछ समय बाद इसे हैदराबाद टकसाल द्वारा प्रीमियम दरों पर बिक्री की जाएगी। इस 100 रुपए के सिक्के को जारी करने की अधिसूचना भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 11 जुलाई, 2025 को राजपत्र में प्रकाशित की जा चुकी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK