रांची। आईआईएम रांची में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी को पुनर्परिभाषित और आपसी सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देता है। देश आज उन्नति की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2047 तक हमें वैश्विक शक्ति के रूप में उभरना है। ऐसे में हम सभी की अपने देश के प्रति निश्चित जिम्मेदारी का पालन करन होगा। खुद को परिभाषित करने के लिए जीवन के लक्ष्य तय करने होंगे, इससे देश को समृद्ध और सुदृढ़ बना सकेंगे।
इस अवसर पर संस्था की सांस्कृतिक कमेटी से जुड़े छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संस्थान में चल रहे “हर घर तिरंगा” मुहिम का समापन किया गया। मुहिम के तहत परिसर को तिरंगे के रंग से सजाया गया, साथ ही परिसर में विशेष तिरंगा प्रदर्शनी की गई। जिसके जरिए एकता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों के बीच नशा मुक्त भारत अभियान को संपन्न कर नशा से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया गया। यूनिटी परेड के तहत साइकिल रैली व एलिप्सिस – द लिटरेरी क्लब के माध्यम से “लेटर टू आवर प्रोटेक्टर्स” के माध्यम से छात्रों ने सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों के लिए आभार संदेश तैयार किये।
समापन सत्र में रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं प्रिचिता, आयुषी व अजितेश को प्रथम पुरस्कार, समिक्षा, पलक, श्रद्धा व जयश्री को द्वितीय पुरस्कार और अदिति, मधुमिता व निहारिका को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापक समेत अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK