श्रावणी मेला में 52 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण, आमदनी 7 करोड़

झारखंड
Spread the love

संजय यादव

देवघऱ। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में पिछले 27 दिनों में 52 लाख 95 हजार 766 कांवरियों ने जलार्पण किया। बाबा मंदिर को नकद के रूप में 7 करोड़ 36 लाख 44 हज़ार 295 रुपए की आमदनी हुई है। वहीं, मंदिर से 10 ग्राम की 816 चांदी के सिक्के की विक्री हुई है।

देवघर श्रावणी मेला अब अपने आखरी चरण में आहिस्ते आहिस्ते पहुंच गया है। अब मेले की पूर्णाहुति को 72 घंटे बचे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी अब चैन की सांस ले रहा है। उपायुक्त ने पिछले 27 दिनों का लेखा जोखा मीडिया के समक्ष रखा।

उपायुक्‍त ने बताया कि बीते 11 जुलाई से 6 अगस्त तक गर्भगृह सहित सभी अर्घा के माध्यम से 52 लाख 95 हजार 766 कांवरियों ने जलार्पण किया। बाबा मंदिर से प्राप्त नकद के रूप में 7 करोड़ 36 लाख 44 हज़ार 295 रुपए की आमदनी हुई है। मंदिर से 10 ग्राम की 816 चांदी के सिक्के की विक्री हुई है।

परिवहन विभाग से राज्य प्रवेश शुल्क के रूप में 2 करोड़ 3 लाख 77 हज़ार 775 रुपए की आमदनी हुई है। राज्य कर के रूप में 953.75 लाख रुपए की प्राप्ति हुई है। नगर निगम के द्वारा विभिन्न बस पड़ाव और विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं से 40 लाख 51 हज़ार 200 रुपए की आमदनी हुई है।

विद्धुत विभाग के द्वारा अस्थाई बिद्धुत सम्बंध से 58 लाख 35 हजार 900 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा भी लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच पड़ताल की जा रही है। फाइन भी काटा गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK