जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में 39 सामुदायिक व 8 व्यक्तिगत दावों पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक हुई। इसमें वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त दावों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सचिव-सह-जिला कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी दी कि सदर चाईबासा, जगन्नाथपुर एवं पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल से अनुमोदित 39 सामुदायिक और 08 व्यक्तिगत दावा पत्र मूल अभिलेखों के साथ समिति को प्राप्त हुए हैं। इन दावों से संबंधित दस्तावेजों को समिति के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उपायुक्त चंदन कुमार ने निर्देश दिया कि 500 एकड़ से अधिक वन भूमि से संबंधित दावों की स्थानीय ग्राम सभा के माध्यम से भौतिक जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि उक्त भूमि पर पड़ोसी ग्रामों के किसी अन्य व्यक्ति या समुदाय का कोई दावा तो नहीं है। उन्होंने सभी वन प्रमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक – आईटीडीए, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK