सीसीएल के गिरिडीह क्षेत्र के शिकायत निवारण शिविर में 21 मामलों का निपटारा

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल के गिरिडीह क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन 8 अगस्‍त को किया गया। निदेशक (मानव संसाधन) हर्षनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में लगे इस शिविर का उद्देश्य लंबित मामलों का निपटारा एवं कर्मचारियों, आश्रितों, ठेका श्रमिकों तथा अन्य हितग्राहियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना था।

शिविर के दौरान 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश मामले सीएमपीएफ, पेंशन और सेवानिवृत्ति बकाया राशि के भुगतान से संबंधित थीं। इसके अलावा कुछ शिकायतें नौकरी एवं सेवा मामलों से जुड़ी हुई थीं। कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निपटारे का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान) एवं एचओडी (सीपीआईओ) गौतम चौधरी, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान) तेजविंदर सिंह, वरीय प्रबंधक (ईएंडएम) अमित कुमार, प्रबंधक (कार्मिक) राजवर्धन कुमार, उप-प्रबंधक (कार्मिक) श्रीमती सुप्रिया भारती और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सीसीएल प्रबंधन का प्रयास है कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से शिकायतों का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं संतोषजनक तरीके से किया जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK