- गोस्सनर महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग का आयोजन
रांची। गोस्सनर महाविद्यालय में आईक्यूएसी और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में करियर काउंसलिंग का आयोजन 5 जुलाई को किया गया। मुख्य वक्ता के रूप संत जेवियर कॉलेज, रांची के भूतपूर्व प्राचार्य फादर नाबोर लकड़ा एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं के मेंटोर एमए हक उपस्थित थे।
फादर नाबोर लकड़ा ने संघर्ष और चेतना की उपयोगिता के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष से सफलता जरूर मिलती है। मेंटोर एमए हक ने स्नातक की पढ़ाई करते हुए लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी पर चर्चा की। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए।

मौके पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो इलानी पूर्ति ने समय के महत्व के विषय पर जोर डाला। उन्होंने कहा कि समय कभी लौट कर नहीं आता। ना ही ये सोचना है कि भविष्य में करेंगे। जो करना है वो अभी करना है और अपना बेहतर देना है।
मंच संचालन डॉ सुषमा केरकेट्टा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ ईवा हंसदक, डॉ सुब्रतो सिन्हा, डॉ गौतम एक्का, डॉ अदिति टोप्पो, डॉ प्रियंका सोरेन एवं अन्य का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK