पंडित बाबा रामदेव
रांची। इस सावन कांवड़ यात्रा की तारीख को लेकर दुविधा है, तो यह खबर जरूर पढ़ लें। भगवान शिव की भक्ति और उपासना का पवित्र माह सावन शुरू होने जा रहा है।
भोलेनाथ के भक्त इस पवित्र माह का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि शिवजी की पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक के लिए यह बहुत ही अच्छा समय होता है।
सावन में शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है और हर ओर “हर-हर महादेव” की गूंज सुनाई देती है। इस माह में जो भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सावन में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है, जिसमें भक्त सुल्तानगंज से जल लाकर बाबा बैद्यनाथ का अभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा की शुरुआत भगवान परशुराम ने की थी और आज यह यात्रा आस्था का प्रतीक बन गई है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं।
झारखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित बाबा रामदेव के अनुसार सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त को होगा। इस बार सावन पूरे 30 दिनों का है।
सावन के पहले दिन से ही कांवड़ यात्रा आरंभ हो जाती है, इसलिए कांवड़ यात्रा 2025 की शुरुआत 11 जुलाई से है। कांवड़ यात्रा सावन शिवरात्रि तक चलती है, जो इस बार अगस्त की शुरुआत में है।
सावन माह की शिवरात्रि 23 जुलाई को मनाई जाएगी। सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आता है और पंचांग के अनुसार 23 जुलाई को यह दिन आएगा। शिव भक्त 23 जुलाई को व्रत रखेंगे और दिनभर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK