
Weather Update : नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। कई राज्यों में बाढ़ आ गए हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ जगहों पर सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 31 जुलाई को भी कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों के लिए मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश के साथ गरज‑चमक, तेज़ हवाओं और बाढ़/भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए राज्य प्रशासन से जुड़ी निर्देशों का पालन करें।
ऑरेंज अलर्ट (बहुत भारी बारिश, सतर्क रहें)
उत्तर प्रदेश : पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, झांसी आदि।
हिमाचल प्रदेश : कांगड़ा, मंडी, कूल्लू, शिमला आदि।
उत्तराखंड : बागेश्वर, नैनीताल (कुमाऊं), देहरादून, पौड़ी (गढ़वाल)।
मध्य प्रदेश : पश्चिमी एमपी और पश्चिम मध्य क्षेत्रों में ऑरेंज चेतावनी जारी।
येलो अलर्ट (भारी बारिश, सावधानी रखें)
केरल : एर्नाकुलम, इदुक्की, थ्रिस्सूर, पलक्कड़, मालप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड जिलों।
बिहार : रोहतास, औरंगाबाद, गया सहित 14 जिलों में गरज-चमक और आंधी-तूफान सहित भारी बारिश की चेतावनी। अगले 48 घंटों में 115.5 एमएम तक बारिश संभव।
दिल्ली‑NCR : तेज बारिश, गरज‑चमक और उच्च आर्द्रता के साथ 4 अगस्त तक बारिश की संभावना।
झारखंड : दुमका, देवघर, जामताड़ा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
रेड अलर्ट (अति भारी बारिश, आपात स्थिति)
मध्य प्रदेश : ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, नरमदापुरम, विदिशा सहित जिलों में बाढ़ की स्थिति। चेतावनी जारी है कि हालात बिगड़ सकते हैं।
राजस्थान : पूर्वी राजस्थान के जिलों (बारां, भरतपुर, झालावाड़, करौली)।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड : कई जिलों में भी रेड अलर्ट जारी। हिमाचल में ज़मीन कटाव और बाढ़ का संकट जारी।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK