
- प्रमुख ने डीसी से समाधान की लगाई गुहार
विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड की प्रमुख दीपा कुमारी ने रमना स्टेशन से पूरब दिशा में बने रेलवे अंडरपास में जलजमाव की समस्या को लेकर उपायुक्त से स्थाई समाधान की मांग की है। इस संबंध में प्रमुख ने उपायुक्त को एक लिखित आवेदन भी सौंपा है।
प्रमुख ने अपने आवेदन में कहा है कि बिशुनपुरा, मंझियाओं, कांडी, बरडीहा और बंशीधर नगर प्रखंड के लगभग 50 गांवों को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा जैसी है, लेकिन हल्की बारिश के बाद भी अंडरपास में जलजमाव की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है।
प्रमुख ने कहा कि यह मार्ग न केवल ग्रामीणों के आर्थिक, प्रशासनिक, सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है, बल्कि जिला मुख्यालय से संपर्क का प्रमुख साधन भी है। ऐसे में इस सड़क पर बनी रेलवे अंडरपास में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्रमुख ने आरोप लगाया कि रेलवे क्रॉसिंग को बिना संभावित समस्याओं का समाधान किए स्थाई रूप से बंद कर दिया गया, जिससे अब अंडरपास ही एकमात्र विकल्प रह गया है। लेकिन जलजमाव के कारण यह भी अवरुद्ध हो जाता है।
प्रमुख ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए अंडरपास में जल निकासी की उचित व्यवस्था कर स्थायी समाधान की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK