- नए अधिवक्ताओं को लाइसेंस और मेडिकल एड चेक प्रदान करेंगे
रांची। केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं। रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री नई दिल्ली से रांची आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से धनबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहेंगे। धनबाद में दोनों मंत्री झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में शामिल होंगे।
धनबाद में कार्यक्रम के बाद दोनों मंत्री रांची आएंगे। यहां होटल रामदा में अर्जुन राम मेघवाल का भव्य नागरिक अभिनंदन झारखंड स्टेट बार काउंसिल, अधिवक्ता परिषद, चेंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के द्वारा किया जाएगा।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नए वकीलों को लाइसेंस भी प्रदान करेंगे। इसके साथ ही मेडिकल एड का चेक भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश से बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी शामिल होंगे।
इसके अलावे कार्यक्रम में एक परिचर्चा का भी सत्र रखा गया है, जिसमें नागरिक अधिवक्ता व अन्य सामाजिक प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री से विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासा रखेंगे और उसका समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम के बाबत रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री का ऐतिहासिक अभिनंदन रांची के नागरिक करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
कार्यक्रम को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, व्यावसायी पवन बजाज, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, बार काउंसिल के राजेंद्र कृष्ण, मुकेश के द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK