
रांची। बीआईटी मेसरा, लालपुर एक्सटेंशन में आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के चौथे दिन दो तकनीकी सत्र हुए। पहले सत्र में डॉ. वंदना भट्टाचार्य (प्रमुख एवं प्रोफेसर, सेंटर फॉर क्वांटिटेटिव इकॉनॉमिक्स एंड डेटा साइंस विभाग, बीआईटी मेसरा) ने ‘मशीन लर्निंग: डिजिटल व्यवसाय में रूपांतरण की क्रांति’ विषय पर व्याख्यान दिया। मशीन लर्निंग की भूमिका को आधुनिक व्यापारिक प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी बदलाव के रूप में प्रस्तुत किया।
दूसरे सत्र में डॉ. अभिजीत मुस्ताफ़ी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, बीआईटी मेसरा) ने ‘सोशल मीडिया डेटा के विश्लेषण एवं पूर्वानुमान की एक मशीन लर्निंग आधारित पद्धति’ विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इसमें सोशल मीडिया पर आधारित डेटा सेट्स के व्यवहार और संभावित रुझानों की व्याख्या की गई।
कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. प्रणब कुमार की उपस्थिति रही। समन्वयक डॉ. अमृता प्रियम और डॉ. महुआ बनर्जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक के रूप में शिवांगी तिवारी, सृष्टि पुष्कर, अनुब्रत सरकार एवं रोहित कुमार ने अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई। सत्र के पांचवे दिन सभी प्रतिभागियों को इंड्रस्ट्रीयल विजिट के तहत सीएमपीडीआई मुख्यालय का भ्रमण कराया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK