आनंद कुमार सोनी
कुड़ू (लोहरदगा)। लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने पीएलएफआई के दो नक्सली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। यह जानकारी किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर ने शनिवार को मीडिया को दी।
कुड़ू थाना पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। लेवी मनी लेने आए प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के दो नक्सली को पुलिस को दबोचने में सफलता मिली। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान रूपेश मुंडा (पिता झरी पाहन, पता दुल्ली, थाना मैकलुस्कीगंज) और भरत कुमार साहू (पिता अजय साव उर्फ अजय साहू, पता रमदगा, पो० चामा, थाना चान्हो, दोनों जिला-रांची) के रूप में की गई है।
पुलिस ने उनके पास से 15 हजार रुपये नकद, दो मोबाईल, एक टीवीएस अपाची मोटरसाईकिल भी बरामद किया।
एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड के वादी भारद्वाज कंस्ट्रक्शन के मनीष कुमार से पीएलएफआई संगठन के नाम पर 5 लाख रुपये लेवी मांगने और लेवी नहीं देने पर काम पर लगे वाहनों को आग के हवाले करने एवं जान-माल की क्षति पहुंचाने की लगातार धमकी देने के आरोप में कुडू थाना में दर्ज किया गया है।
पीएलएफआई उग्रवादियों की गतिविधि को विराम लगाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया। कांड में अग्रतर अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में वादी से लेवी का 15,000 रुपये लेते हुए उक्त दोनों नक्सलियों को रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरूद्ध विभिन्न थानों में कई नक्सली वारदातों में मामले दर्ज हैं। अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसडीपीओ ने बताया कि छापामारी दल में उनके स्वयं के अलावे कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई अश्विनी कुमार राणा, दिनेश कुमार, तकनीकी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नीरज कुमार मिश्र, जिला सशस्त्र बल और सैट 78 के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK