बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 लाख का इनामी कुंवर मांझी समेत दो ढेर

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 2 लाख के इनामी कुंवर मांझी समेत दो नक्‍सली ढेर हो गए हैं।

मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक जवान के शहीद होने की भी खबर मिल रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इस मुठभेड़ में दो नक्सली के ढेर होने की खबर है। इनमें एक की पहचान कुख्यात हार्डकोर नक्सली कुंवर मांझी के रूप में हुई है। कुंवर पर 2 लाख रुपए का इनाम था। वह गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोर डेरा का रहने वाला था। बोकारो व आसपास के इलाकों में कई हिंसक घटनाओं में वांछित था।

घटनास्थल से एक अन्य नक्सली के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसकी पहचान की जा रही है। इलाके में कोबरा, सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है। नक्सलियों की घेरेबंदी और तेज कर दी गई है।

पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK