
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। लगातार मूसलाधार बारिश और वज्रपात होने से जिले के अलग-अलग स्थानों पर एक महिला और एक पुरूष की मौत हो गई। गुमला सदर थाना स्थित बसुवा गांव निवासी 33 वर्षीय विधवा महिला मुतारी खातून खेत में धान रोपकर वापस घर आ रही थी। उसी वक्त बारिश होने लगी। अचानक वज्रपात होने से वह इसकी चपेट में आ गई। मुतारी खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना पालकोट थाना स्थित बधीमा बागेसेरा नावाडीह गांव की है। यहां के निवासी 18 वर्षीय युवक राजकुमार प्रधान (पिता-दिनेश प्रधान) अपने घर में फाइबर की कुर्सी पर बैठा था। एकाएक हुए वज्रपात की चपेट में आने से उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उक्त दोनों के स्वस्थ्य होने की आस में कुछ घंटे तक गाय के गोबर में ढका गया, परंतु कोई फायदा नहीं हुआ।
बाद में दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मुतारी खातून और राजकुमार प्रधान को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गुमला अम्बवा ग्राम निवासी सलमा खातून और केसीपारा ग्राम निवासी एसो उंराव भी वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। बाद में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK