दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 16 अगस्त से  

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • दही हांडी प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन

रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्‍वावधान में में रांची के अलबर्ट एक्का चौक के समीप 16 व 17 अगस्त 2025 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। यह निर्णय समिति की बैठक में लिया गया।

वर्तमान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के संरक्षक रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,  संरक्षक सीपी सिंह, संरक्षक अजय मारू एवं अध्यक्ष मुकेश काबरा हैं। समिति के संरक्षक संजय सेठ और मुकेश काबरा ने बताया कि 16 व 17 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

श्री सेठ ने बताया कि समिति के सानिध्य में 15 वर्षो से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हम मनाते आ रहे हैं। झांकी प्रतियोगिता के साथ 16 अगस्त को महोत्सव का उद्घाटन होगा। दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे। इसका रजिस्ट्रेशन समिति में गोबिंदाओं की टीम को कराना अनिवार्य होगा।

मुकेश काबरा ने बताया कि 100 से भी ज्यादा सदस्यों को समिति में रखा जाएगा। जल्द उनके बीच व्‍यवस्था निमित कार्यों का वितरण कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए इस बार पूरी रांची को श्री कृष्ण भक्तिमय बनाया जाएगा। अगली बैठक में समिति के पदों व कार्यो के लिए सदस्यो के नाम के साथ समिति का बृहत् विस्तार किया जायेगा।

मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने बताया कि आज की बैठक में मुख्यरूप से आयोजन समिति के कुणाल आजमानी, रविन्द्र मोदी, रमेन्द्र कुमार, जवाहर तनेजा, ऐश्वर्या सेठ, कमलजीत सिंह शंटी, सतीश सिन्हा, नीरज चौधरी, राज वर्मा, सत्येन्द्र सिंह गुड्डू, संजय पोद्दार, पवन बजाज, भीष्म सिंह, मनोज कुमार, राजीव सहाय, नीतू सिंह, राजू रजक, संजीव साहू, भीष्म सिंह, प्रेमचंद श्रीवास्तव, प्रकाश धेलिया, मनोज साहू, मनोज महतो, रामलगन राम सहित काफी अन्‍य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK