
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे का पार्थिव शरीर 12 जुलाई 2025 को गढ़वा लाया गया। गढ़वा आगमन पर पुलिस लाइन परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।
पूर्व मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान स्व. दुबे के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। उपस्थित जनसमूह ने उनके सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा गढ़वा से उनके पैतृक गांव गया। वहां से पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार का कार्यक्रम संपन्न होगा। शव यात्रा में उनके हजारों समर्थक एवं चाहने वाले शामिल रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK