
- Today’s Horoscope: 31 जुलाई, 2025 का राशिफल
मेष
कार्य में बाधाएं आ सकती हैं, पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। खरीद-फरोख्त के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी।
वृष
वाद-विवाद में नहीं पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास नहीं करें। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। पूंजी-निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें।
मिथुन
मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसाय में प्रमोशन संभव है।
कर्क
धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ होगा। किसी को उधार नहीं दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा।
सिंह
ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी।
कन्या
अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं, व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं।
तुला
विशेष लाभ मिलेगा, जिससे बिजनेस संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश में लाभ होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक
मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन मिलेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा।
धनु
भाग्य साथ देगा। आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद प्राप्त कर पाएंगे। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
मकर
कहीं भी जाएं सतर्क रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता से लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ
प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। नया कार्य या रोजगार आदि शुरू कर सकते हैं। परिजनों के साथ प्रवास में भोजन करने से और भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे।
मीन
अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु बलहीन रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। लंबी यात्रा होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)