
- Today’s Horoscope: 30 जुलाई, 2025 का राशिफल
मेष
भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण से कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है। आप उसे तन, मन और धन से मदद कर सकते हैं।
वृष
ऐसे व्यक्ति से टकरा सकते हैं, जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने आर्थिक संकट में आ सकते हैं।
मिथुन
कार्यस्थल में ट्रांसफर अच्छा मोड़ लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों में मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन सुख मिलता रहता है।
कर्क
अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। अतिथि भी कुछ अधिक ही लंबा पड़ाव डालना चाहते हैं। इस वक्त अपने पूरे मान-सम्मान से सभी को आदर सत्कार की इच्छा पूरी कर दें।
सिंह
व्यवस्था और जीवन यापन के कई सवाल सामने रहेंगे। घरेलू स्तर पर काफी उतार चढ़ाव देखना है। करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं काम करें जिसमें आत्मसम्मान मिले।
कन्या
किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा। सेहत का ख्याल रखें।
तुला
जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें। दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नहीं रहता।
वृश्चिक
व्यापार व व्यवसाय की तरफ नजर रखना आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। दोपहर तक बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है।
धनु
सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी है। ईश्वर उनकी मदद करता है, जो अपनी मदद हैं। अपने हितों की रक्षा करें।
मकर
सभी कार्यों में शुरुआती दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ता है। जब इसमें अपने फायदे का इंतजार करते हैं, तब आपके काम अटक जाते हैं। किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें।
कुंभ
जिस स्तर पर कार्यरत हैं, वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। विवाद से दूर रहें।
मीन
सुख आराम की इच्छा सभी की होती है, लेकिन यह तोहफा पहले कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। आप जीवन में भाग्यशाली हैं। आपसी वार्ता व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)