Today’s Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Today’s Horoscope: 28 जुलाई, 2025 का राशिफल

मेष

बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। शत्रु बलहीन रहेंगे।

वृष

व्यापारी को अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर को वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन

नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए।

कर्क

किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान ना देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

सिंह

अनावश्यक दुश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन ना करें।

कन्या

कामकाज में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। राजकीय मदद मिलेगी।

तुला

समस्याओं के समायोचित समाधान नहीं मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। विवाद से बचें।

वृश्चिक

अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु

किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही नहीं बरतें। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा।

मकर

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा।

कुंभ

उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। घर के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं।

मीन

दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी मन प्रसन्न रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *