
- Today’s Horoscope: 15 जुलाई, 2025 का राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में सहयोग रहेगा। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृष
बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। पहले खुद समझें करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे।
मिथुन
पैसों को लेकर किसी पर विश्वास नहीं करें। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे।
कर्क
करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।
सिंह
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। घर का त्याग करना पड़ सकता है।
कन्या
भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की ना समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
जीवनशौली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।
वृश्चिक
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।
धनु
व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरिया बढ़ा सकते हैं। विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे राय नहीं दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मीन
विवेक से काम करें। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल नहीं करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)