
- चोरी किराना का विभिन्न समान बरामद
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का उद्बोधन करते हुए चार आरोपियों के पास से चोरी के तीन बोलोरो (पिकअप) और किराना का सामान बरामद किया। गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने ये जानकारी मीडिया को दी।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में हुलसी निवासी पूनई उरांव (26), मासू निवासी कलेश गोप (36) और कटर माली बेडो निवासी मनोज महली (38) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन बोलेरो वाहन बरामद किया है।
एसडीपीओ ने बताया कि मनोज उरांव और पुनई उरांव के खिलाफ इटकी, नगडी, और बेडो में पहले से कई मामले दर्ज हैं। उक्त वाहन चोर गिरोह रांची, गुमला समेत कई जिलों में सक्रिय था। पुलिस और सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
एसडीपीओ ने बताया कि 12 जुलाई, 2025 को सिसई थाना क्षेत्र से राशन सामान से भरी पिकअप गाड़ी की चोरी की गई थी। उक्त पिकअप गाड़ी के चालक दिलीप सिंह से मारपीट की गई थी। चालक की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया था।
पुलिस अनुसंधान के दौरान उक्त चारों आरोपियों को उसकी निशानदेही पर पिकअप वाहन और किराना का सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि 6 महीने के अंदर स्कॉर्पियो पिकअप वाहन सहित कई वाहनों की चोरी हुई थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK