पलामू। राष्ट्रीय मेधाछात्रवृति प्रतियोगी परीक्षा के परीक्षाफल का प्रकाशन 16 जुलाई, 2025 को देर शाम घोषित किया गया है। इसमें झारखंड के पलामू जिले के सीमांत ब्लॉक हुसैनाबाद के शहर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय के कई विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विद्यालय के वर्ग आठ सम्प्रति नौंवी के छात्र दीपक सोनी प्राप्तांक 87, जूली कुमारी 83, शिवांश कुमार कश्यप 83 और अभिमन्यु गुप्ता 94 का चयन हुआ है। वहीं, सुदूरवर्ती गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, एकडरी के अनुज कुमार यादव 115 अंक जो विद्यालय के बाल संसद के प्रधानमंत्री रहा है, अविनाश कुमार 97, रितिक राज 88 , प्रिंस कुमार का भी चयन हुआ है।
प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, वरीय शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता, राजेश प्रसाद सिन्हा, सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश एवं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों ने चयनित छात्रों को बधाई दी है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK