शख्स की 8 साल पहले हो गई मौत, कोर्ट ने अब जारी किया वारंट, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला

बिहार देश
Spread the love

खगड़िया। हैरान कर देने वाली खबर बिहार के खगड़िया से सामने आयी है। जिस शख्स की आठ साल पहले मौत हो गयी, कोर्ट ने अब उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसे गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पहुंची।

इस घटना ने प्रशासनिक सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। क्या कभी आपने सुना है कि कोई इंसान मरने के आठ साल बाद भी कोर्ट में ‘वांछित’ हो? पुलिस उसके नाम पर घर में दस्तक दे और परिवार को हर बार यह साबित करना पड़े कि साहब, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं!

बता दें कि, होमगार्ड बलदेव मंडल की मौत 2018 में हो गई थी। गांव वालों ने तेरहवीं भी कर दी, पत्नी ने सरकारी मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनवा लिया। लेकिन कागजों में अभी भी वो ‘जिंदा और अपराधी’ हैं। कोर्ट बार-बार उनके नाम पर वारंट भेज रहा है और पुलिस हर बार घर पहुंच कर पूछती है- बलदेव मंडल कहां हैं?

बताते चलें कि, पूरा मामला बिहार के खगड़िया जिले के फरेंह गांव, वार्ड नंबर-11 के रहने वाले स्व. होमगार्ड बलदेव मंडल से जुड़ा बताया जा रहा है। सरकारी सेवा में रहते हुए 11 फरवरी 2018 को उनकी मौत हो गई। मृत्यु प्रमाणपत्र बन गया, गांव में तेरहवीं भी हो गई। परिवार धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट आया।

लेकिन जो सामान्य नहीं हो पाया, वो है न्यायिक व्यवस्था का रिकॉर्ड सिस्टम। हाल ही में खगड़िया व्यवहार न्यायालय से चौथम थाना को बलदेव मंडल के नाम पर एक वारंट भेजा गया।

जब पुलिस कागज लेकर घर पहुंची और फिर पत्नी ने वारंट देखा, तो फूट-फूट कर रो पड़ी। हाथ में पति का मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर थाने पहुंची और बोली- साहब! मेरे पति की तो तेरहवीं भी हो गई… अब क्या उनकी आत्मा को भी हाजिर करेंगे?

गांव में इस वारंट की खबर फैली तो लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि मौत के आठ साल बाद भी कोर्ट ‘हाजिरी’ मांग रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *