
- शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक 28 जुलाई को हुई। इसमें विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान धान अधिप्राप्ति योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, ग्रीन राशन कार्ड योजना, नवीन राशन कार्ड वितरण, नमक-चीनी-चना दाल वितरण, राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी एवं पीएमजीएस पोर्टल आदि पर लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 6,35,640 राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष लाभुकों का ई-केवाईसी कार्य प्रगति में है। एनएफएसए अंतर्गत अगस्त तक 37,06,168 राशन कार्डधारियों के बीच चावल एवं आटे का वितरण किया गया है। यह लक्ष्य का 83.2% है।
ग्रीन राशन कार्डधारियों में जुलाई तक 18,674 लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरित किया गया, जो 70.53% है। इसी प्रकार चना दाल वितरण मई तक 1,43,158 राशन कार्डधारियों के बीच किया गया है, जो 73.096% की उपलब्धि को दर्शाता है।
डाकिया योजना के अंतर्गत विशेष जनजातीय समूह के 1,20,175 राशन कार्डधारियों के बीच अब तक 96.81% वितरण किया गया है। इसमें राशन सामग्री सीधे लाभुकों के क्षेत्र में जाकर प्रदान की गई।
उपायुक्त ने वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लाभुकों तक राशन का वितरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। वितरण प्रतिशत को शत-प्रतिशत तक पहुंचाया जाए।
उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण, कार्ड अपडेट, लंबित शिकायतों का समाधान और योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। अयोग्य राशन कार्डधारियों को चिन्हित करते हुए समयबद्ध रूप से कार्ड डिलिशन कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को नियमित रूप से राशन दुकानों का निरीक्षण करने और निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK