विधायक से मिले शिक्षक, प्रोन्‍नति सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

झारखंड
Spread the love

पलामू। भारी बारिश के बीच अजाप्टा के हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी व सचिव निर्मल कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने विधायक संजय कुमार सिंह यादव से उनके पुरंदर बिगहा स्थित आवास पर मुलाकात की। राजद के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बुके देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। उनसे प्रोन्‍नति सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर जुबैर अंसारी व निर्मल कुमार ने कहा कि आपके प्रयासों से ही अप्रैल में वरीयता सूची जिला स्थापना समिति से अनुमोदित हो गया है। रोस्टर क्लियरेंस अभी तक नहीं हुआ है, जिसके कारण ग्रेड फोर की प्रोन्नति लंबित है। प्रत्येक माह बड़े पैमाने पर अर्हताधारी शिक्षक रिटायर कर रहे हैं। ये वित्तीय लाभ से वंचित हो रहे हैं। सरकारी स्कूलों में गरीब के बच्चे ही पढ़ते हैं। विषयवार शिक्षक की प्रोन्नति नहीं होने से यह प्रभावित हो रहा है। एमएसीपी की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया।

अध्यक्ष व सचिव ने कहा कि हुसैनाबाद घनी आबादी वाला अनुमंडल है। छात्रों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। अत: मॉडल मकतब’ उर्दू मध्य विद्यालय हुसैनाबाद, मध्य विद्यालय सबानो, मध्य विद्यालय झरगड़ा का उत्क्रमण उच्च विद्यालय में और हार्वे हाई स्कूल जपला सीमेंट फैक्ट्री, बड़ेपुर हाई स्कूल,पोल्डीह हाई स्कूल, महुडंड हाई स्कूल का उत्क्रमण इंटर हाई स्कूल में होना चाहिए।

सभी समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने कहा कि प्रोन्नति के संबंध में  उपायुक्त से दो-तीन राउंड की बातचीत हो चुकी है। कहा है कि पंद्रह दिनों के अंदर सभी गतिरोध दूर करते हुए इस प्रकरण को समाप्त कर दिया जायेगा। इस दिशा में जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिया गया है। खुद मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि इस संबंध में पुन: उपायुक्त व उपविकास आयुक्त से दूरभाष पर बात की जायेगी। वस्तुस्थिति से अवगत होंगे। एमएसीपी पर कहा कि इस पर भी ध्यान है। मॉनसून विधानसभा सत्र अल्पावधि की है। फिर भी प्रयास जारी रहेगा। स्कूलों के प्लस टू में उत्क्रमण के बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी को दूरभाष पर आवश्यक पहल करने के लिए दिशा निर्देश भी दिये।

शिष्टमंडल में कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम, कार्यकारिणी सदस्य अवधेश पासवान, धुरेंद्र पटेल, शंकर पासवान, अनिल वर्मा, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, रविंद्र चौधरी, जिला संयुक्त सचिव सुरेंद्र राम, कामेश्वर पासवान, महेंद्र बैठा, मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, सुनील पासवान सहित अन्‍य शिक्षक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *