बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए शिक्षक परेशान, मुसीबत बना ई-विद्यावाहिनी ऐप

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक इन दिनों ई-विद्यावाहिनी ऐप की तकनीकी समस्याओं के कारण बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि यदि समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं हुई, तो उसे आकस्मिक अवकाश के रूप में दर्ज किया जा रहा है।

शिक्षक बताते हैं कि वे समय से पहले विद्यालय पहुंचते हैं, लेकिन ऐप में आई तकनीकी खामियों के चलते आधे-आधे घंटे तक उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश करते रहते हैं। इसके बावजूद उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है।

सबसे बड़ी परेशानी ई-विद्यावाहिनी ऐप के नवीनतम अपडेट से उत्पन्न हुई है। जैसे ही ऐप खोला जाता है, “अपडेट अनिवार्य” का पॉपअप आता है। कई शिक्षकों ने जब इसे अपडेट किया या अपने ऐप अपडेट ले लेता है ऐसे में ऐप ने बायोमैट्रिक उपस्थिति लेना ही बंद कर दिया।

रांची, धनबाद, बोकारो, गुमला, खूंटी, लातेहार, दुमका, साहेबगंज, सिमडेगा, रामगढ़  सहित राज्य के कई जिलों में यह समस्या व्यापक रूप से सामने आई है। जिन शिक्षकों ने ऐप का नया वर्जन इंस्टॉल किया है, वे अब नियमित उपस्थिति दर्ज करने से वंचित हो रहे हैं। विभाग का निर्देश है कि यदि तीन दिनों तक उपस्थिति दर्ज नहीं होती, तो एक आकस्मिक अवकाश की गणना की जाएगी।

इस समस्या को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ से कई जिलों के शिक्षकों ने शिकायत दर्ज कराई है। संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने विभाग से आग्रह किया है कि बिना परीक्षण के ऐप को जारी नहीं किया जाए। वर्तमान तकनीकी खामियों को अविलंब दूर किया जाए।

श्री अहमद ने कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचने के बावजूद जब उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाते हैं, तब उन्हें मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है कि कहीं उन्हें अनुपस्थित ना मान लिया जाए। यह ना केवल उनके मनोबल को प्रभावित करता है, बल्कि शिक्षण कार्य में भी बाधा उत्पन्न करता है।

संघ ने मांग की है कि समय रहते इस समस्‍या का निराकरण किया जाए। प्रत्येक एक या दो माह में ई विद्यावाहिनी में तकनीकी खामी आ रही है, लेकिन विभाग उसको ठीक करने में नाकाम है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *