टाटा स्टील ने वन महोत्सव-2025 पर जमशेदपुर में लगाए 1,721 पौधे

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील की कॉरपोरेट सर्विसेज डिवीजन ने 1 से 7 जुलाई के बीच वन महोत्सव-2025 आयोजित किया। इस अभियान के दौरान जमशेदपुर के विभिन्न स्थलों पर 1,721 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर टाटा स्टील के कर्मचारियों, स्वयंसेवकों, समुदाय के सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पौधारोपण के दौरान स्थानीय और सजावटी प्रजातियों की एक विस्तृत श्रृंखला के पौधे लगाए गए। इनमें पुत्रंजीव, बकुल, सीता अशोक, कचन, स्पथोडिया, टेबेबुइया, करंज, जंगल जलेबी, सिमर, अर्जुन और सिरिस जैसी प्रजातियाँ शामिल थीं। ये सभी पौधे टाटा स्टील के इन-हाउस ट्री बैंक में तैयार किए गए थे, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली को बढ़ाना और जैव विविधता को प्रोत्साहित करना है।

इन स्‍थापनों पर चला पौधारोपण अभियान

1 जुलाई : उलिडीह स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन पर 400 पौधे लगाए गए।
2 जुलाई : एटीबीसीएल राउंडअबाउट के निकट नदी तट के पास 150 पौधों का रोपण किया गया।
3 जुलाई : अतिक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से 19 नंबर फार्म एरिया रोड के किनारे 355 पौधे लगाए गए।
4 जुलाई : सीआरएम बारा में 126 सजावटी पौधे लगाए गए, जिनमें जारुल, कंचन और महोगनी शामिल हैं।
5 जुलाई : सीएच एरिया स्थित जमशेदपुर नेचर ट्रेल में 305 पौधे लगाए गए।
6 जुलाई : आईएसडब्ल्यूपी के सी2 क्वार्टर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया, जिसमें टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डी.बी. सुंदरा रामम और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
7 जुलाई : न्यू बाराद्वारी स्थित इमेज डायग्नोस्टिक, एपेक्स हॉस्पिटल रोड के पास 130 पौधे लगाए गए, जिसमें ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस का सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त, जुबिली पार्क क्षेत्र में टाटा स्टील यूआईएसएल की हॉर्टिकल्चर सर्विसेज विभाग द्वारा 50 पौधों का रोपण किया गया।

इसी प्रकार, वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन टाटा स्टील के रॉ मटेरियल लोकेशनों – वेस्ट बोकारो और नोआमुंडी में भी किया गया। वन महोत्सव 2025 का सफल आयोजन जमशेदपुर को और अधिक हरित, स्वच्छ और सतत भविष्य की ओर अग्रसर करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *