सेंट जेवियर स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समाहरोह का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने छात्रों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर किया सम्मानित

रांची। सेंट जेवियर स्कूल (जूनियर सेक्शन) में ‘चिंगारी जगाएं, चैंपियन बनें’ वार्षिक पुरस्कार वितरण समाहरोह का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

डीआईजी (एससीआरबी) वाईएस रमेश विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। एसएआर रांची श्रीमती मनीषा तिर्की, फादर अजीत कुमार खेस.एस.जे, डॉक्स प्रेसिडेंट आशीष बुधिया, प्राचार्य ,संत एंथनी स्कूल, डोरंडाद्व सी.ए. फ्रांसिस सहित विद्यालय के प्राचार्य फा. फुलदेव सोरेंग, सुपीरियर फा. सुधीर कुमार कुजूर कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्कूल के प्राचार्य फादर फुलदेव सोरेंग ने अतिथियों का स्वागत किया। विजेता छात्रों को आगे भी निरंतर परिश्रम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय एवं अभिभावकों को साथ मिलकर छात्रों के विकास के लिए सहयोग करने पर बल दिया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी छात्र विशिष्ट होते हैं, हमें उनकी प्रतिभा को पहचानना चाहिए। बच्चों को अनुशासन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए मोबाइल के सदुपयोग पर जोर दि‍या। कहा कि हमें इसका उपयोग बुद्धिमता से करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि हमें अपने बच्चों की संगति पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वे देश के एक अच्छे नागरिक बन सकें। अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।

उपायुक्त ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में कक्षा के.जी. से पांचवी तक के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। छात्रों को अनुशासन, परिश्रम, नेतृत्व, करूणा आदि मानवीय गुणों के लिए भी उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

स्कूल के पूववर्ती छात्रसंघ डॉक्स ने विजेता छात्रों के लिए पुस्तकें प्रायोजित की। उपप्राचार्य फा. कुलदीप लिण्डा एस.जे. ने सभी अतिथियों एवं समारोह को सफल बनाने के लिए जूनियर सेक्शन की को-ऑर्डिनेटर श्रीमती उषा मैथ्यू एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं का धन्यवाद किया। समारोह का समापन विद्यालय गीत के साथ हुआ।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *