नीरजा सहाय डीएवी में खेल प्रतिस्पर्धाओं का आगाज़

झारखंड
Spread the love

लतीफ अंसारी

पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी में क्लस्टर-2 के तत्वावधान में दो दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धाओं का शानदार आगाज़ हुआ। इसके अंतर्गत विद्यालय में खो-खो, वॉलीबाल और हैंडबॉल इन तीन खेलों का आयोजन हो रहा है। इनमें झारखंड क्लस्टर-2 के दस स्कूलों के लगभग 594 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि खेलों के इस महाकुंभ में शामिल खिलाड़ी सहयोग, संगठन, भाईचारा अनुशासन आदि सीखकर जाएंगे। खेल हमारे सर्वांगीण विकास में मुख्य भूमिका निभाते हैं। खेल ही हैं जो हमारा चरित्र उज्ज्वल और शरीर स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं। शारीरिक और आत्मिक बल में वृद्धि होगी।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डीएवी स्पोर्ट्स के झारखंड राज्य के संयोजक, एआरओ, जोन-बी सह डीएवी कडरू के प्रधानाचार्य एमके सिन्हा,  टी.सी.आई. गोविंदपुर के प्राचार्य एसके पाठक, डॉ तापस घोष, विपिन राय, एआरओ सह प्राचार्य डीएवी पुंदाग  एनपी यादव, पूर्व प्राचार्य डीएवी आरा कुज्जू एवं विविध डीएवी स्कूलों के खेल शिक्षक, टीम मैनेजर और मेज़बान विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं  उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *