गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • भजन-कीर्तन में कृष्ण राधा के भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही श्रद्धा एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण का भव्य अलौकिक श्रृंगार विशेष पूजा-अर्चना, महाभोग प्रसाद, भजन- कीर्तन एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। महाप्रसाद में 101 किलो ग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम को पुजारी अरविंद पांडे ने लगाया। पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की।

मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच अन्नापूर्णा महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। तत्पश्चात भजन-कीर्तन में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद पवित्र और आध्यात्मिक महत्व का दिन माना जाता है। इसी दिन व्यास पूर्णिमा और वेदव्यास जयंती के रूप में श्रद्धा से मनाई जाती है। यह दिन आत्मिक विकास, आत्म संयम और श्रम की योग्यता को निखारने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर डुंगरमल अग्रवाल,निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ,सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, शिवभगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंद किशोर चौधरी, सुनील पोद्दार, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, पवन पोद्दार, निर्मल मानपुरिया, आनंद अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, कविता गाड़ोदिया, रमा डोकानिया, बिमला जालान, संतोष देवी अग्रवाल, रश्मि‍ जालान, निकिता जालान, नीलम गोयल, अमिता जालान, बबीता मानपुरिया, उत्सव पोद्दार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK