
- बैनरों के माध्यम से प्रतिष्ठानों में जागरुकता फैलाई गई
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक विशेष जांच अभियान 16 जुलाई से चलाया। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने किया।
अभियान के तहत सबेकर रेस्टोरेंट, कार्तिक स्वीट्स, प्रकाश होटल (सिसई रोड), होटल राज (मेन रोड), फन फूड, ब्लूम रेस्टोरेंट (थाना चौक), होटल स्वाद, चुलानी रेस्टोरेंट (लोहरदगा रोड), गोविंद स्टोर, लकी स्टोर (पटेल चौक) और रुचि स्वीट्स (जयपुर रोड) जैसे प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ऑन-द-स्पॉट खाद्य सैंपल की जांच की गई। जांच में सबेकर होटल, कार्तिक स्वीट्स, प्रकाश होटल, होटल राज, फन फूड और होटल स्वाद से लिए गए पनीर, रसगुल्ला और पेड़ा के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे।
हालांकि, मां की रसोई से लिए गए पनीर के नमूने में खराबी पाई गई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 750 ग्राम खराब पनीर जब्त किया गया। स्वच्छता की कमी, लाइसेंस नहीं होने और एफएसएसएआई अधिनियम-2006 के उल्लंघन के कारण प्रतिष्ठान पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया।
इस विशेष निरीक्षण अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियांशु कुमार एवं सूरज कुमार की भी सक्रिय भूमिका रही।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK