
रांची। झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, धनबाद के पूर्व सांसद और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का दिल्ली में बुधवार को निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस पार्टी समेत पूरे राज्य की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से रांची लाया जाएगा, जिसके बाद उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
कद्दावर और जमीनी नेता
ददई दुबे झारखंड और बिहार की राजनीति के एक कद्दावर, जमीनी और सादगीपूर्ण नेता माने जाते थे। उन्होंने सांसद और विधायक दोनों रूपों में जनता की सेवा की। वे झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। विश्रामपुर से विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई विकास योजनाएं प्रारंभ कीं, जिनका लाभ आज भी जनता उठा रही है।
कोयला मजदूरों की आवाज थे
ददई दुबे को कोयला मजदूरों और गरीब तबके की मजबूत आवाज माना जाता था। उन्होंने मजदूर हितों की रक्षा के लिए अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया। सदैव जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे। उनका राजनीतिक जीवन ‘सादा जीवन, उच्च विचार और जनसेवा’ की मिसाल था। वे संगठनात्मक अनुशासन और समर्पण के प्रतीक माने जाते थे।
कांग्रेस पार्टी ने जताया शोक
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ददई दुबे के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वे न केवल एक जननेता थे, बल्कि संगठन के स्तंभ भी थे, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से युवाओं को भी प्रेरित किया।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK