
पोटका विधायक संजीव सरदार ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
जमशेदपुर। मंगलवार (8 जुलाई 2025) को डुमरिया क्षेत्र के निराश्रित वृद्धजनों को गरिमामय जीवन देने के लिए निर्वाण-2 वरिष्ठ नागरिक देखभाल केंद्र की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।
इस उद्देश्य से हेल्पिंग हैंड्स फ़ाउंडेशन के प्रतिनिधियों तथा डुमरिया ब्लॉक के डॉ. महाली, प्रबीर सरकार एवं बीरसिंह बेसरा ने पोटका विधायक संजीव सरदार से भेंट की।
श्री सरदार ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं, उन्हें सुरक्षित और ससम्मान जीवन देना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह पहल डुमरिया में वृद्धजनों के लिए एक नया सुकूनभरा अध्याय खोलेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj