
- स्कूल भवन को पूरी तरह से ध्वस्त करने की होगी कार्रवाई
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सुखनगर थाना के पिस्कामोड़ स्थित एक सरकारी स्कूल की दीवार गिर गई। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत और 4 लोग घायल हो गए। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित एवं घायलों को नियमानुसार उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन ने बताया कि सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगर बस्ती स्थित गिरा जर्जर स्कूल भवन वर्ष, 2018 में राज्य सरकार की स्कूल मर्जर नीति के तहत बंद कर दिया गया था। उसमें अध्ययनरत छात्रों को अन्य निकटवर्ती स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया था। तभी से विद्यालय भवन निष्क्रिय था। कक्षाओं में ताले लगे थे।
उपायुक्त द्वारा दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित एवं घायलों को नियमानुसार उचित मुआवजा देने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया है।
भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए पूर्व में ही जिला प्रशासन द्वारा इसे उपयोग के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से अब इसे पूरी तरह से ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से उक्त विद्यालय भवन के परिसर में प्रवेश नहीं करें। भवन पूरी तरह असुरक्षित है। वहां किसी भी प्रकार की गतिविधि करना जोखिमपूर्ण हो सकता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK