झारखंड राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में एसबीयू के छात्र को मिला स्‍वर्ण

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ़ योगासन स्पोर्ट्स (भारत) से मान्यता प्राप्त वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ़ योगासना स्पोर्ट्स, झारखंड चैप्टर ने दो दिवसीय झारखंड राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन जमशेदपुर में किया। प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय के बीएससी इन योगिक साइंस के छात्र पंकज कुमार महतो ने सीनियर बॉयज ग्रुप ‘बी’ में स्वर्ण पदक और डब्ल्यूएफएफ चैंपियंस ऑफ़ चैंपियंस 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की।

चैंपियन ऑफ चैंपियंस राउंड में एक मिनट पचास सेकंड तक वीरभद्रासन की मुद्रा में सर्वाधिक लंबे समय तक स्थिर रहकर उन्होंने प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में एसबीयू के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. स्वातिलेखा महतो ने सुपर सीनियर महिला वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा विश्वविद्यालय की एमएससी योग विभाग की छात्रा रूपा कुमारी को योग क्वीन प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी दी गई।

प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से आये विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने शिरकत की। इस दौरान प्रतियोगिता के जजों के पैनल के लिए चयनित सरला बिरला विश्वविद्यालय की योग विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती अंजना कुमारी सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार प्रो एस.बी. डांडिन, डीन डॉ. नीलिमा पाठक, एसोसिएट डीन डॉ. आर.एम. झा, योग विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. अर्चना मौर्या, डॉ. विश्वजीत वर्मा एवं अन्यान्य शिक्षकों ने विजेताओं को बधाई दी। शुभकामना संदेश प्रेषित किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *