
रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। भारत विकास परिषद् के तत्वावधान में आयोजित शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता-2025 में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में रांची शहर के नौ विद्यालयों ने भाग लिया।
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने अपनी भाव-प्रवण एवं हृदयस्पर्शी प्रस्तुति से निर्णायकों के साथ पूरे सभागार का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत ‘रक्त शिराओं में राणा का गीत’ और सांस्कृतिक गौरव को दर्शाता ‘जय-जय हे भगवती गीत’ अत्यंत सुर-लय और भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने विजयी टीम को हार्दिक बधाई दी। संगीत को शिक्षा का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK